उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने रविवार शाम ताजा अपडेट जारी किया हैं। उसके हिसाब से 28 दिसंबर को उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना हैं।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से रविवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई हैं। इस सिस्टम का असर आगामी 48 घंटों तक रहेगा।
मेघगर्जन के साथ हो सकती बारिश

27 दिसंबर को जोधपुर, अजमेर, जयपुर तथा कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की सम्भावना है। 28 दिसंबर को उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
बढ़ सकता ठंड का असर
29 दिसंबर से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। साल के आखिरी दिनों में बारिश होने से ठंड का असर फिर तेज होने की भी पूरी संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा।



