AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के पावर लिफ्टर गौरव साहू ने इस्तांबुल में जीता स्वर्ण पदक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 25, 2021
Reading Time: 1 min read
उदयपुर के पावर लिफ्टर गौरव साहू ने इस्तांबुल में जीता स्वर्ण पदक


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)।  तुर्की के इस्तांबुल शहर के बेयरम्पासा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहले दिन 53 किलोग्राम भार वर्ग में उदयपुर के पावर लिफ्टर  गौरव साहू ने स्वर्ण पदक जीता।

सुखाडिया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज के छात्र गौरव साहू ने भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शुरूआती मुकाबले में 53 किलो जूनियर  भार वर्ग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। यह गौरव के खेल जीवन का पहला ऑवर आल अन्तर्राष्ट्रीय गोल्ड मैडल हैं।
गौरव ने व्यक्तिगत मुकाबलों में स्कवेट में स्वर्ण पदक , बेंच प्रेस में रजत पदक व डेड लिफ्ट में स्वर्ण पदक  व ओवल स्वर्ण पदक जीतकर , कुल तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता हैं। 

राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि  गौरव  ने इससे पूर्व  2018 में हांगकांग में एशियन सब-जूनियर चैंपियनशिप में व्यक्तिगत मुकाबले में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता था व ऑवर आल चौथे स्थान पर रहे थे। इस बार उन्होंने एशियन जूनियर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 417.5 किलो वजन उठाकर गोल्ड पर निशाना साधा। 27 दिसंबर को गौरव अपना तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलेगा ,वह एशियन जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे।

खेल प्रेमियों ने कहा, बड़ी उपलब्धी

MOKSHI best appliances

राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली,  चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू , राजस्थान पावरलिफ्टिंग  संघ के कोषाध्यक्ष अजय गुर्जर, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश शर्मा, चंद्रेश सोनी ,भूपेंद्र व्यास, राजकुमारी यादव, महाराणा पुरस्कार विजेता माला सुखवाल, दिव्यांश सोनी , मिहिर सोनी व भुषण श्रीमाली सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने इसको बड़ी उपलब्धी बतायी हैं। 

Tags: Gaurav sahu won the gold medal in istanbulpower lifter gaurav sahu udaipurVinod sahu udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .