उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में मंगलवार को तापमान में हुई मामूली बढ़ोतरी से लोगों को शीतलहर से राहत महसूस हुई। उदयपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 1.3 डिग्री दर्ज किया गया, राहत की बात है कि प्रदेश में मंगलवार को कहीं भी न्यूनतम तापमान माइनस में नहीं रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले 48 घंटे पाला पड़ने की संभावना है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
इन जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 26 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। जिससे पाला पड़ने की संभावना ज्यादा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 से 28 दिसंंबर तक रह सकता है, जबकि 23 व 24 दिसंबर को राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया रह सकता है।
राजस्थान के सभी जिलों में इस प्रकार रहा तापमान



