AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कृषि एवं प्रौद्योगिकी के जरिए बड़े स्तर पर समाज में परिवर्तन कर सकते: कलराज मिश्र

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 20, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan governor kalraj mishra address convocation 2021 program MPUAT -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल ने एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में उपाधियां प्रदान की

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा हैं कि कृषि एवं प्रौद्योगिकी के जरिए बहुत बड़े स्तर पर समाज में परिवर्तन किया जा सकता हैं। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यह कार्य बखूबी कर रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर (एमपीयूएटी) केे 15 वेंं दीक्षांत समारोह में यह बात कही।

सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हुए समारोह में उन्होंने कहा कि उदयपुर के कृषि विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद की रैंकिंग मे प्रदेश में प्रथम और देश में 15वां स्थान प्राप्त किया हैं। समय संदर्भों के साथ कृषि-तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञ पाठ्यक्रमों एवं समन्वित शोध की शुरूआत हो, जिनसे युवा वर्ग कृषि क्षेत्र की वैश्विक और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों का सामना कर सके।

MOKSHI best appliances

कृषि पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लालचंद कटारिया मंत्री ने कहा कि जैविक और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने शोध के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत हैं। डॉ. एपीजेए कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलपति डॉ. दुर्ग सिंह चौहान ने कहा कि आज विज्ञान की समग्र शाखाओं को एक प्लेटफार्म पर एकत्रित हो कर विकास करने की आवश्यकता हैं।

कोरोना काल में करीब 12 हजार ऑन लाइन क्लासेज हुई: कुलपति

rajasthan governor kalraj mishra address convocation 2021 program MPUAT

कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ नेे बताया कि विश्वविद्यालय ने कोरोना काल में प्रति सेमेस्टर 11-12 हजार ऑनलाइन कक्षा के माध्यम पाठक्रमों को पूर्ण करवाया। दीक्षांत समारोह के समन्वयक डॉ.पी के सिंह ने बताया की समारोह में सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमेरिका सिंह, राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएस सारंगदेवोत, पूर्व कुलपति डॉ. उमा शंकर शर्मा, डॉ. सुबोध शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और विश्वविद्यालय के छात्र भी मौजूद थे।

संचालन कार्यवाहक कुलसचिव मंजू बाला जैन, परीक्षा नियंत्रक डॉ.सुनील इंटोदिया व डॉ.रूपल बाबेल ने किया। स्मार्ट विलेज समन्वयक डॉ.आईजे माथुर ने बताया की राज्यपाल मंगलवार को एमपीयूएटी के चयनित ग्राम मदार का दौरा करेंगे।

938 उपाधियां प्रदान की गयी : शिवानी जौहरी को मरणोपरांत पीएचडी की उपाधि

rajasthan governor kalraj mishra address convocation 2021 program MPUAT -2

परीक्षा नियंत्रक डॉ.सुनील इंटोदिया ने बताया की दीक्षांत समारोह में 938 उपाधियां प्रदान की गयी। मेघा मिश्र को चांसलर्स गोल्ड मेडल प्रदान किया। अभियांत्रिकी संकाय के विद्यार्थी शुभम झा को उनके पिता की स्मृति मे श्री फूलसिंह राठौड मेमोरियल स्वर्ण पदक सहित कुल 38 स्वर्ण पदक भी प्रदान किए।

प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय की पीएचडी छात्रा स्वर्गीय शिवानी जौहरी को मरणोपरांत इलेक्ट्रिीकल इंजीनियरिंग मे पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। दीक्षांत समारोह में 666 छात्रों को एवं 272 छात्राओं को उपाधि मिली। इनमे से 14 छात्रों और 24 छात्राओं ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Tags: governorGovernor kalraj mishra udaipur visitMPUATMpuat convocation program 2021rajasthan governor kalraj mishra

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .