AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शिल्पग्राम उत्सव 2021: कलेक्टर ने दी मंजूरी, 21 से 30 दिसंबर तक होगा उत्सव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 9, 2021
Reading Time: 1 min read
शिल्पग्राम उत्सव 2021: कलेक्टर ने दी मंजूरी, 21 से 30 दिसंबर तक होगा उत्सव


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के शिल्पग्राम में 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शिल्पग्राम उत्सव करने की कलेक्टर चेतन देवड़ा ने मंजूरी दे दी है। लेकिन यह अनुमति सशर्त दी गई है।

उत्सव आयोजन के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ने कलेक्टर से अनुमति मांगी थी। उसको गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। हालांकि कोरोना काल को देखते हुए कलेक्टर ने कई शर्तो के साथ यह उत्सव करने की मंजूरी दी है।

जिनके वैक्सीन लग गयी, उनको ही मिलेगा प्रवेश

MOKSHI best appliances

शिल्पग्राम में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दो चरणों में होंगी या स्थगित भी की जा सकती है। जिन लोगों के वैक्सीन लग चुकी है, उन्हीं को शिल्पग्राम उत्सव में जाने की अनुमति दी जाएगी।

शिल्पग्राम में स्टॉल सहित लगभग 10 से 12 बीघा क्षेत्रफल दर्शकों के लिये उपलब्ध है, जिसमें कुल 7000 से 8000 लोगों को ही प्रतिदिन शामिल किया जा सकता है। आयोजकों द्वारा भीड़ नियन्त्रण के लिए सुरक्षा गार्ड पर्याप्त संख्या में नियुक्त किये जाएंगे। आयोजन के दौरान खुले स्थानों में मैदान/जगह के आकार को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक 6 फीट की दूरी (2 गज की दूरी) रखनी होंगी।

प्रवेश एवं निकासी के बिंदुओं पर थर्मल स्कैनिंग, हैंड वॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। शर्तों की अवहेलना की स्थिति में यह स्वीकृति निरस्त की जाएगी।

बड़ा सवाल :

: शिल्पग्राम में हजारों की संख्या में भीड़ आती है। प्रत्येक व्यक्ति की यह जांच कैसे सम्भव होगी कि उसने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई है या नहीं?।

: थर्मल स्कैनिंग, हैंड वॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था इतनी बड़ी भीड़ के लिए कैसे सम्भव हो सकेगी.?। यह व्यवस्था लगातार दस दिन तक कैसे सम्भव होगी.?

: यदि कोई संक्रमित व्यक्ति शिल्पग्राम उत्सव में घूम कर चला गया तो उसकी ट्रैवल हिस्ट्री कैसे पता करेंगे?। कलेक्टर की मंजूरी के साथ ही ऐसे कई सवाल खड़े होना लाजमी है।

पूरी तस्वीर 12 दिसम्बर बाद साफ हो सकेगी

12 दिसम्बर को जयपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की रैली होने जा रही है। ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस रैली के ठीक बाद राज्य सरकार कोरोना को लेकर कोई भी नई गाइड लाईन जारी कर सकती है।

ऐसे शिल्पग्राम उत्सव को लेकर तस्वीर 12 दिसम्बर बाद ही पूरी तरह से साफ हो सकेगी। कलेक्टर ने भी जो मंजूरी दी है, उसमें इस बात का जिक्र किया है, कि शिल्पग्राम उत्सव करने की जो अनुमति दी है वह राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के दिशा निर्देशों के अध्यधीन रहेगी।

Tags: shilp gram utsav 2021udaipur news updateudaipur shilp gramशिल्पग्राम मेला 2021

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .