AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: CDS बिपिन रावत सहित बड़े अधिकारी सवार थे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 8, 2021
Reading Time: 1 min read
Army helicopter carrying Chief of Defence Staff General Bipin Rawat crashes in Tamil Nadu - 1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नूर,(एआर लाइव न्यूज)। तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हादसे के समय हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुछ अधिकारी भी सवार थे। हादसे में किन अफसरों की मौत हुई है, इसको लेकर सेना की ओर से अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं आयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी सहित 14 लोग सवार थे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत ठीक हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। रेस्क्यू के दौरान अब तक 5 शवों को निकाला जा चुका है, जबकि 3 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

हेलिकॉप्टर में सवार अफसरों की सूचि

MOKSHI best appliances

हादसे के समय हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी डीडब्ल्यूडब्ल्यूए प्रेसीडेंट मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांंस नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल सहित कुल 14 लोग सवार थे।

वायु सेना ने दिए जांच के आदेश

Army helicopter carrying Chief of Defence Staff General Bipin Rawat crashes in Tamil Nadu

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर बताया इंडियन एयर फोर्स का MI17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं

Tags: Army helicopter crashes in Tamil NaduArmy helicopter MI17V5 carrying CDS General Bipin Rawat crashes in Tamil NaduBipin RawatCDS General Bipin Rawatnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .