उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित रेलवे पुलिया पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते सड़क मार्ग पर 28 नवंबर से एक तरफा यातायात की व्यवस्था शुरू होगी।
रेलवे से मिली जानकारी अनुसार मावली-उदयपुर खंड के मध्य स्थित राणा प्रतापनगर व उदयपुर स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 184 पर इंजीनियरिंग व निर्माण संबंधित कार्य 28 नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा। इस पुल को रेलवे इंजीनियरिंग कार्य के अंतर्गत विस्तार दिया जाएगा और यह काम पूरा होने में दो महीने लग सकते हैं।

ऐसे में उदियापोल से केंद्रीय कारागृह की तरफ जाने वाली सड़क मार्ग जो कि वर्तमान में दो तरफा यातायात के लिए चालू है, इस रूट पर इस कार्य के दौरान उदयपोल से केंद्रीय कारागृह तक एक तरफा यातायात चालू रहेगा। इस दौरान भारी वाहन, रेती स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहन पारस चौराहा तथा कुम्हारों का भट्टा बाईपास सड़क से डायवर्जन होकर वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।


