AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कटारिया को आंखे दिखाने वालों ने वसुंधरा के स्वागत में बिछाए पलक पावड़े

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 24, 2021
Reading Time: 1 min read
ex cm vasundhara raje mewar visit she reached udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे देव दर्शन यात्रा के दूसरे दिन बुधवार सुबह उदयपुर शहर पहुंची। उनकी इस यात्रा के दौरान सबसे खास बात यह रही कि राजनीतिक स्तर पर बात बात में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को ललकारने वाले कई नेता वसुंधरा के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए नजर आए।

वसुंधरा राजे बुधवार सुबह बड़ी क्षेत्र में हेलिपेड पर उतरी तो कटारिया के घोर विरोधी एवं वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीरसिंह भींडर और उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर के नेतृत्व में जनता सेना से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ताओंं ने गर्मजोशी से वसुंधरा राजे का स्वागत किया। वसुंधरा राजे भी इन लोगों से आत्मियता से मिली और सभी का हालचाल पूछा।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, जनता सेना नेता मांगीलाल जोशी, एसटी आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रकृति खराड़ी, उदयपुर सीट से कटारिया के सामने विधायक का चुनाव लड़े दलपत सुराणा और कलड़वास चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गिरिश शर्मा के साथ ही जनता सेना की टीम मौजूद रही।

कटारिया टीम के चंद लोग ही पहुंचे

जबकि कटारिया की टीम से ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और पूर्व विधायक वंदना मीणा, पूर्व पार्षद नानालाल वया सहित इक्का दूक्का कार्यकर्ता ही वसुंधरा का स्वागत करने पहुंचे। यहां से वसुंधरा उदयपुर पहुंची और अंबामाता क्षेत्र में दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी के निवास पर शोक व्यक्त किया। किरण माहेश्वरी के पति सत्यनारायण माहेश्वरी और उनकी बेटी राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी को सांत्वना दी। इसके बाद पूर्व सांसद महावीर भगोरा और मेयर जीएस टांक के घर जाकर शोक व्यक्त किया। जीएस टांक की पत्नी और महावीर भगोरा का पिछले दिनों निधन हो गया था।

MOKSHI best appliances

इससे पहले वसुंधरा बांसवाड़ा से रवाना होकर हेलिकॉप्टर से उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में ब्राह्मणोंं का खेरवाड़ा गांव पहुंची। यहां उन्होंने मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के पेतृक निवास पहुंच उनके बड़े भाई के निधन पर संवेदना व्यक्त की। पंचायत भवन के पास बने हेलिपेड पर सांसद अर्जुनलाल मीणा, जिला प्रमुख ममता कुंवर, विधायक बाबूलाल खराड़ी और भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला सहित कई नेताओं ने अगवानी की।

आज तीन मंदिरों में जाएंगी दर्शन करने

वसुंधरा राजे दोपहर बाद उदयपुर से रवाना हुईं, राजसमंद जिले में चारभुजा जी, द्वारिकाधीश और श्रीनाथ जी के दर्शन कर उदयपुर जिले के कैलाशपुरी पहुंचकर एकलिंगनाथ के दर्शन करेंगी। रात्रि विश्राम नाथद्धारा में होगा। वसुंधरा राजे ने मंगलवार को मेवाड़ के सांवलिया धाम से देेवदर्शन यात्रा का श्रीगणेश किया था और उनकी यात्रा का पहला चरण 26 नवंबर को पूरा होगा।

Tags: Ex CM Vasundhara rajeudaipur news updatevasundhara rajevasundhara raje in udaipurvasundhara raje mewar visit

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .