उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से स्वरूपसागर(पीछोला) पर फिर से चादर चलने लगी है। स्वरूप सागर शनिवार देर रात छलक गया।
सर्दी के मौसम में लगातार तीन दिन तक रुक रुक कर बारिश होने से सीसारमा नदी से पीछोला में आवक शुरू हुई। शनिवार देर रात यह लबालब हो गया। देर रात स्वरूपसागर की रपट से हल्का हल्का पानी गिरना शुरू हुआ और रविवार सुबह स्वरूपसागर की पूरी चादर चलने लगी। ऐसा पहली बार हुआ होगा जिसमें सर्दी के मौसम में लोग स्वरूपसागर की चादर चलती हुई देख पा रहे है।
स्वरूप सागर छलकते का वीडियो देखें
सीसारमा नदी से हो रही आवक को देखते हुए कम से कम सप्ताह भर स्वरूपसागर की चादर चल सकती है। मानसून के दौरान भी स्वरूपसागर पर चादर चली थी। अब फिर से चादर चलने से उदयसागर होते हुए वल्लभनगर बांध में आवक तेज हो गई है। मदार नहर से फतेहसागर में भी आवक बनी हुई है।



