नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। रूस, चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बाद अब जर्मनी में भी पिछले 24 घंटों में 50 हजार नए केस आए हैं। रूस के बाद अब जर्मनी में भी हालात बेकाबू होने से भारत के लिए तीसरी लहर का खतरा बढ़ता रहा है, क्यों भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने से पहले जर्मनी, ब्रिटेन में इसी प्रकार हालात बेकाबू हुए थे।
जर्मनी में पिछले 24 घंटों में आए मामले पिछले 5 महीनों में सर्वाधिक हैं। ब्रिटेन में भी लगातार 30 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में पिछले एक हफ्ते में 1200 से अधिक और जर्मनी में 950 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री फ्रैंक वांडरब्रुक ने भी माना है कि उनका देश कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रहा है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक यूरोप और रूस जैसे क्षेत्र में नए मामले बढ़ रहे हैं। लगातार तीसरे हफ्ते में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
भारत में 24 घंटों में आए 13091 केस

भारत के अधिकतर राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति अभी तो नियंत्रण में है, लेकिन तीसरी लहर का खतरा लगातार मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटों में भारत में 13091 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना
संक्रमण के 13091 नये मामले सामने आए हैं। हालांकि संतोष की बात यह हैं, कि पिछले लगातार 137 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 138556 है, जो पिछले 266 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0ण्40 प्रतिशत हैं, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सिन की 5754817 खुराक देने के साथ भारत में अब तक कुल 110 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं।


