Home

गहलोत पहुंचे दिल्लीः कार्यकर्ताओं को नियुक्तियों की, तो जनता को पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने की आस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा उप चुनाव में वल्लभनगर और धरियावद में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे गए हैं। उनके साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद हैं।

उप चुनाव में दोनों सीटोंं पर कांग्रेस की ऐतिहासीक जीत के बाद गहलोत की दिल्ली यात्रा को हजारों कार्यकर्ता उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदें उन लोगों को हैं, जो उप चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियां होने की आस लगाए बैठे हैं। राजस्थान में यूआईटी सहित विभिन्न बोर्डों में भी चेयरमैन की नियुक्तियां होनी हैं। इसको लेकर भी कार्यकर्ता करीब ढाई साल से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं एक दिन पहले मंगलवार को ही सीएम गहलोत ने जोधपुर में हुए कार्यक्रम में संकेत दिए थे कि उनकी सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करेगी, भले ही सरकार को आर्थिक भार वहन करना पड़े। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत की दिल्ली यात्रा से जनता को भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने की आस है।

कांग्रेस के कई विधायकों को लंबे समय से गहलोत मंत्रीमंडल में विस्तार या फैरबदल का इंतजार बना हुआ है, वे भी गहलोत की दिल्ली यात्रा को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव में कई कार्यकर्ताओंं ने पार्टी के लिए दिन रात मेहतन की और नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में ही रहे। उनको अब राजनीतिक नियुक्ति के रूप में तौहफा मिल सकता हैं।

arln-admin

Recent Posts

ज्वैलर्स समूह पर आयकर छापेमारी जारी: 2.35 करोड़ कैश बरामद

करोड़ो रूपए बोगस शेयर कैपिटल के नाम ठिकाने लगाने की आशंका जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जेकेजे…

3 hours ago

NEET UG 2024 परीक्षा के लिए NTA ने जारी किए एडमिट कार्ड : 23 लाख स्टूडेंट देंगे परीक्षा

5 मई को है नीट यूजी एग्जाम उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डॉक्टर बनने का सपना संजोए…

5 hours ago

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में आयी गिरावट

तेज गर्मी से आमजन को राहत उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले 24 घंटों में उत्तरी हवाओं…

6 hours ago

CBI की राजस्थान के 6 सहित 10 राज्यों के 30 ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एप के जरिए बिटकॉइन में निवेश के बहाने करोड़ों की धोखाधड़ी के…

1 day ago

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्याः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का था मास्टरमाइंड

लॉरेंस के दोस्त गोल्डी की हत्या, गुर्गे ने मुंबई पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या नई…

1 day ago

तीसरी कक्षा के छात्र से मारपीट, शिक्षक निलंबित

बाड़मेर,(एआर लाइव न्यूज)। बाड़मेर में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा के छात्र…

1 day ago