AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सिएरा लियोन में सड़क पर फ्यूल टैंकर में धमाका, 92 की मौत, सड़क के पास घर-दुकानों में भी आग लगी

arln-admin by arln-admin
November 6, 2021
Reading Time: 1 min read
91 died in Fuel tanker blast in freetown Sierra Leone


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्रीटाउन, (एआर लाइव न्यूज)। अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में हुए फ्यूल टैंकर और ट्रक के एक्सीडेंट के बाद भीषण धमाका हुआ। फ्यूल से भरे टैंकर में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास से गुजर रही गाड़ियों सहित घरों और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में 91 लोगों की मौत हुई है।

सिएरा लियोन की नेशनल डिजास्टर टीम रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के कम्युनिकेशन डायरेक्टर मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर भी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
टैंकर फ्यूल लेकर जा रहा था और वेलिंगटन के बाई ब्यूरेह रोड से गुजर रहा था। तभी एक ट्रक और फ्यूल टैंकर में भीषण टक्कर हुई और जोरदार धमाका हुआ।

ट्रक और टैंकर के आस-पास से जितनी गाड़ियां गुजर रही थीं, में भी धमाके के साथ उड़ गयीं और सड़कों पर लाशें बिछ गयीं। धमाके में लोग बुरी तरह जल गए। आस-पास स्थित घरों और दुकानों में भी आग लग गयी, जिसमें कई लोग घायल हुए और भारी नुकसान हुआ है।

सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ है : राष्ट्रपति

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वह धमाके और मृतकों की खबर सुनकर काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ है। इन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी

Tags: 91 died in Fuel tanker blast in freetown Sierra Leoneblast in freetownfreetownFuel tanker blast in freetown Sierra LeoneSierra Leone

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .