उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली की शाम को फलासिया के कोल्यारी में 16 वर्षीय हिमांशु पुत्र जमनालाल शर्मा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आदिवास, फलासिया निवासी गुरपाल पुत्र करणसिंह सिसोदिया और प्रवीण पुत्र पुना को गिरफ्तार किया है।
कोल्यारी निवासी हिमांशु दीपावली की शाम पिता की बाईपास स्थित प्लाट पर खड़ी लोडिंग गाड़ी लेने गया था। वहां हिमांशु ने इन युवकों को उसके पिता की लोडिंग गाड़ी में बैठ कर शराब पीते देखा। हिमांशु ने इन युवकों को गाड़ी से हटने को कहा तो ये उससे उलझ गए। ये युवक हिमांशु के चचेरे भाई से रंजिश भी रखते थे, इस पर युवकों ने हिमांशु पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये और मौके से फरार हो गए। चाकुओं के वॉर से गम्भीर घायल हिमांशु ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। हिमांशु 10वीं का छात्र था।


