नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए देश में आमजन को दी जा रही कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की अप्रूवल मिल गयी है। कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिलना देश के लिए बड़ी खबर है, क्यों कि यह स्वदेशी है, इसे आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर बनाया है। को-वैक्सीन लेने वाले नागरिकों को दूसरे कई देश जाने में दिक्कत नहीं आएगी।
डब्ल्यूएचओ ने बयान में कहा कि दुनियाभर के विशेषज्ञों से मिलकर बनी हमारी टीम ने तय किया है कि कोवैक्सिन कोरोना से सुरक्षा के लिए डब्ल्यूएचओ के मानकों को पूरा करती है। वैक्सीन के फायदे उसके जोखिम से ज्यादा हैं। यह वैक्सीन दुनिया भर के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।



