AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर उपचुनाव: भाभीसा, महाराज सा या किसान का बेटा: कल तय करेगी जनता, मतदान दल हुए रवाना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 29, 2021
Reading Time: 1 min read
vallabhnagar and dhariyawad by election voting on 30 october 2021


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। वल्लभनगर और धरियावद उप चुनाव में शनिवार को मतदान होगा। वल्लभनगर में 9 जबकि धरियावद में 7 प्रत्याशी मैदान में है। दोनों जगह मतदान के लिये शुक्रवार को जिला मुख्यालय से मतदान दल रवाना हुए। मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

मेवाड़ की दो सीटों पर उप चुनाव हो रहें, लेकिन ज्यादातर लोगों और कार्यकर्ताओ की नजरें वल्लभनगर विधानसभा उप चुनाव पर टिकी हुई है। वल्लभनगर में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है लेकिन यहां मुकाबला कांग्रेस की प्रीति शक्तावत, जनता सेना के रणधीरसिंह भींडर(निर्दलीय), आरएलपी के उदयलाल डांगी और भाजपा के हिम्मत सिंह झाला के बीच माना जा रहा हैं।

कार्यकर्ताओ की बोल चाल या चुनावी स्लोगन के आधार पर बात करें तो भाभीसा (प्रीति शक्तावत), महाराज सा(रणधीर सिंह भींडर), किसान का बेटा (उदयलाल डांगी और हिम्मत सिंह झाला) में से वल्लभनगर का विधायक कौन होगा। वल्लभनगर के मतदाता शनिवार को ईवीएम का बटन दबाकर इसका फैसला करेंगें।

धरियावद में 7 प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन यहां कांग्रेस के नगराज मीणा और भाजपा के खेत सिंह मीणा के बीच टक्कर मानी जा रहीं है। दोनों उप चुनाव कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए है। वल्लभनगर में उदयलाल डांगी के साथ ही मेवाड़ में आरएलपी नेता और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राजनीतिक की तस्वीर भी साफ करेंगे।

कुल 5 लाख 11 हजार 455 मतदाता वोट डाल सकेंगे

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 नवंबर को होगी। निर्वाचन विभाग के अनुसार दोनों विधानसभाओं में कुल 5 लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में 2 लाख 53 हजार 831 और धरियावद में 2 लाख 57 हजार 624 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

Tags: dhariyawad by electionhimmat singh jhalakhet singh vs nagraj meenapriti shaktawatrajasthan by electionrandhir singh bhinderudailal dangiudaipur vallabhnagar by election 2021Vallabh nagar by election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .