नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। कोरोना को हराने के लिए भारत में चल रही टीकाकरण की जंग में देश ने गुरुवार को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। देश भर में योग्य लोगो के टीकाकरण के मामले में गुरुवार को 100 करोड़ टीके की खुराक का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया। शाम तक यह आंकड़ा और ऊपर पहुँचेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी हैं। मोदी ने ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देश भर के स्वास्थ्यकर्मियों का आभार भी जताया हैं। मोदी ने ट्वीट किया हैं कि 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। डॉक्टर, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम किया। इस अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और उन्होंने हेल्थ वर्करों से बातचीत भी की।

जनवरी में शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान
कोरोना को हराने देश में पिछले साल जनवरी में कोरोना टीकाकरण का महा अभियान शुरू हुआ था।प्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी 2021 टीकाकरण महा अभियान के पहले चरण की शुरुआत की थी।
अब बच्चो के भी टीकाकरण की तैयारी
हाल ही में भारत सरकार ने बच्चों के लिए भी कोवैक्सीन की मंजूरी दी है। अगले साल जनवरी से 2 साल से 18 साल तक के बच्चों के टीकाकरण का अभियान शुरू होने की उम्मीद की जा रही हैं। फिलहाल भारत सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2021 तक देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का है।


