AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में 23 और 24 अक्टूबर को फिर हो सकती बारिश

arln-admin by arln-admin
October 19, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan rain alert on 23 and 24 october


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून विदा होने के बाद राजस्थान में बेमौसम बारिश का दौर शुरू होता नजर आने लगा हैं। पिछले दो दिनों में मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। अब प्रदेश में इसी सप्ताह फिर बारिश की संभावना बनी हैं।

मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को नया अपडेट जारी किया है। उसके हिसाब से पिछले दो दिनों से सक्रिय हुआ बारिश के तंत्र का प्रभाव आज समाप्त हो चुका है। राज्य में आगामी चार दिनों तक मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा, लेकिन 23-24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 23 व 24 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

बेमौसम बारिश से तापमान में कमी आयी है, लेकिन मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया हैं। अस्पतालों में डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई हैं।

किसानों को नुकसान की चिंता

बेमौसम बारिश होने से खेतों में पड़ी मक्का की फसल के खराब होने को लेकर किसानों की चिंता बढ़नी तय है। दो दिनों में हुई बारिश से भी कई जगह मक्का की फसल गीली हो गई थी। बीते 24 घंटे में किशनगंज (बारां) में भारी बारिश होने से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। यहां 24 घण्टे में करीब 6 इंच बारिश हुई है।

Tags: rajasthan rain alertrajasthan rain alert on 23 and 24 octoberrajasthan rain forecast

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .