AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आर्यन खान क्रूज ड्रग पार्टी केस : आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहना होगा, क्रूज की तलाशी में फिर मिली ड्रग्‍स

arln-admin by arln-admin
October 4, 2021
Reading Time: 1 min read
aryan-khan-arrest-case-more-drugs-seized-from-cruise


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। आर्यन खान क्र्रूज ड्रग केस में सोमवार को एनसीबी ने गिरफ्तार हुए आर्यन खान को मुंबई कि किला कोर्ट में पेश किया। एनसीबी ने कोर्ट से अग्रिम जांच के लिए 11 अक्टूबर तक की रिमांड मांगी थी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई कर 7 अक्टूबर तक की रिमांड दी है। ऐसे में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित क्रूज से गिरफ्तार हुए अन्य लोगों को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहना होगा।

एनसीबी का कहना है कि आर्यन के फोन में आपत्तिजनक कंटेंट मिले हैं। उनके चैट से पता चला है कि वे ड्रग्स खरीदने-बेचने की प्लानिंग कर रहे थे।

क्रूज से बड़ी मात्रा में ड्रग्‍स बरामद

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार की सुबह उस पोत के मुंबई वापस पहुंचने पर उसकी पूरी तलाशी ली। एनसीबी अफसर ने बताया गया है कि सोमवार को हुई इस तलाशी में भी क्रूज से बड़ी मात्रा में ड्रग्‍स बरामद की गई है, साथ ही मामले में 6 अन्‍य को भी हिरासत में लिया गया है।

यह ड्रग्‍स क्रूज शिप के ऊपरी डेक और कमरों से बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि शनिवार को एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के पोत पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया था।

एनसीबी को सोमवार को जानकारी मिली कि पोत दो दिन बाद शहर लौट आया है, इसके बाद उसके अधिकारी टर्मिनल पहुंचे और उसकी तलाशी शुरू की। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ पोत पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे।

एनसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, आर्यन खान के अलावा आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है। आर्यन खान, धमेचा और मर्चेंट को रविवार को एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

Tags: aryan khan drug casenational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .