प्रत्याशी चयन में लगे बड़े नेता।
उदयपुर,(ARLive news)। वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने शनिवार देर शाम प्रभारी,सह प्रभारी व चुनाव प्रबन्धन टीम की घोषणा कर दी हैं।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने वल्लभनगर के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रभारी बनाया है। सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी पी जोशी, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी और किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सुरेश रावत औरउदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को सह-प्रभारी बनाया है। वहीं धरियावद के लिए विधानसभा में उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को चुनाव प्रभारी बनाया है। विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा और पूर्व विधायक नानालाल अहारी को सह प्रभारी बनाया है।
दो चुनाव प्रबन्धन समिति भी बनी

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबन्धन समिति भी बनाई गई है। वल्लभनगर के लिए ताराचंद जैन, नाहर सिंह जोधा, ओपी यादव और वरतन लाल गाडरी जबकि धरियावद के लिए पुष्प जैन, ओमप्रकाश भडाना, विरेन्द्र सिंह चौहान और महेश शर्मा को समिति सदस्य बनाया गया है।


