AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर उपचुनाव : भाजपा में 9 दावेदार, प्रत्याशी तो कटारिया की पसंद का चेहरा ही होगा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 1, 2021
वल्लभनगर उपचुनाव : भाजपा में 9 दावेदार, प्रत्याशी तो कटारिया की पसंद का चेहरा ही होगा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर उपचुनाव को लेकर भाजपा पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने शुक्रवार को डबोक में एक रिसोर्ट में प्रमुख पदाधिकारियों से राय ली।

उपचुनाव के लिए 9 कार्यकर्ताओं की दावेदारी सामने आयी है। इनमें उदयलाल डांगी, धनराज अहारी, आकाश वागरेचा, ललित मेनारिया, महावीर बया, हिम्मत सिंह, मानसिंह, मदन सिंह और मनोहरलाल प्रजापत का नाम शामिल है। पर्यवेक्षक अब जयपुर में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप के सामने इन नामों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद प्रत्याशी का नाम तय होगा। हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि टिकट तय करने में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया की राय सबसे अहम होगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कटारिया की पसंद का चेहरा ही उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी होगा।

बन्द कमरे में ली राय, ताकि किसी के मन मे संकोच नहीं रहे

राय लेने के समय सभी दावेदार रिसोर्ट में मौजूद रहें। ऐसे में पर्यवेक्षकों ने बन्द कमरे में बुलाकर एक-एक पदाधिकारी से अलग अलग चर्चा कर उसका नाम टटोला कि उसकी नजर में योग्य प्रत्याशी कौन हो सकता हैं।

राय लेने के समय भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, जिला महामंत्री महेंद्र औदिच्य,पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, डेयरी चेयरमैन डॉ गीता पटेल, पूर्व महामंत्री नरेंद्र सिह आसोलिया, कुराबड़ की पूर्व प्रधान आसमा खान और एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिह चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .