उदयपुर,(ARLive news)। मदार नहर और स्वरूपसागर लिंक नहर से दो तरफा आवक बनी रहने से शुक्रवार को फतेहसागर का जलस्तर 8 फीट 4 इंच के करीब पहुँच गया है।
तीन दिन से मदार नहर से आवक बनी रहने के बाद बुधवार दोपहर सवा दो बजे स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट भी खोल दिये गए। तब फतेहसागर का गेज 13 फीट के मुकाबले 6 फीट के करीब था। मदार नहर से आवक धीमी है, लेकिन लिंक नहर से भी पानी की आवक होने से फतेहसागर के जलस्तर में आशानुरूप बढ़ोतरी होने लगी है। देवास प्रथम बांध का गेट खुला होने से सीसारमा नदी से पीछोला में आवक बनी हुई है। पीछोला का जलस्तर 11 फीट के मुकाबले 8 फीट 9 इंच है।
बारिश का क्रम टूटने से गर्मी बढ़ी

उदयपुर में पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर बारिश का दौर बना रहने से मौसम ठंडा हो गया था,लेकिन तीन दिन से बारिश नहीं होने से गर्मी का असर फिर तेज हो गया है।


