AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रात 11.32 बजे खत्म हुआ इंतजार : फतहसागर पहुँचा मदार तालाब का पानी

arln-admin by arln-admin
September 14, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur rain water coming in fateh sagar from madar bada


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के लोगो को फतेहसागर में पानी की आवक शुरू होने का बेसब्री से जो इंतजार था वह आखिरकार सोमवार रात 11 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो ही गया।

मदार बड़ा तालाब पर सोमवार को चादर तेज होने पर चिकलवास पिकपवियर को भरने के बाद इस पानी ने यहाँ से शाम को मदार नहर के रास्तेफतहसागर की तरफ रुख किया। रफ्तार कम होने से पानी आहिस्ता -आहिस्ता आगे बढ़ते हुए रामगिरी, बड़गाँव, मनोहरपुरा, निमचखेड़ा होते हुए आखिरकार रात 11 बजकर 32 मिनट पर देवाली में खिमज माता मंदिर के पास से होता हुए मदार तालाब के पानी ने फतहसागर के आंचल को छू लिया। उदयपुर के लोगो को इस घड़ी का सबसे ज्यादा इंतजार बना हुआ था।

पानी की पहली झलक देखने नहर में नजर गड़ाए रहे लोग

देर रात तक देवाली में कई लोग मदार नहर से फतहसागर में गिरते पानी की पहली झलक देखने नहर में नजरें गड़ाए रहे। जैसे ही पानी की पहली झलक दिखी और मदार का पानी फतहसागर में गिरना शुरू हुआ लोगो के चहरे खुशी से खिल उठे।

फतहसागर के भरने की उम्मीदें जगी

अब जब तक मदार बड़ा तालाब पर चादर चलती रहेगी फतहसागर में मदार नहर से आवक बनी रहेगी। इस बीच अब कैचमेंट में तेज बारिश होने पर नहर से आवक और तेज होने और फतहसागर का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। मदार बड़ा तालाब पर चादर तेज चली और मदार छोटा तालाब भी छलकता है तो पानी और ज्यादा तेज रफ्तार से फतेहसागर में आता नजर आ सकता है।

फतहसागर का जलस्तर अभी 13 फीट के मुकाबले 5 फीट 6 इंच है। इधर सीसारमा नदी से पीछोला में पानी की धीरे धीरे आवक बनी हुई है।


Tags: ar live newsmadar to fatehsagarrain in udaipurudaipur fatehsagar lakeudaipur news updateudaipur rain

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .