उदयपुर,(ARLive news)। आईपीएस हिंगलाजदान उदयपुर के नए आईजी होंगे। राज्य सरकार ने मंगलवार को आईपीएस हिंगलाजदान का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। वर्तमान में आईपीएस हिंगलाज दान एसीबी जयपुर में आईजी है। जयपुर से पहले जुलाई 2019 से जनवरी 2021 तक आईपीएस हिंगलाज दान उदयपुर एसीबी डीआईजी थे, अब 8 महीने बाद वे वापस उदयपुर आ रहे हैं और अब वे उदयपुर के आईजी होंगे।
गौरतलब है कि उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह आज सेवानिवृत हो गए हैं।
2003 बैच के आईपीएस हिंगलाज दान अक्टूबर 2005 से अप्रेल 2007 तक उदयपुर में बतौर प्रशिक्षु आईपीएस रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने उदयपुर शहर पूर्व के डीएसपी कार्यालय में असिस्टेंट पुलिस अधीक्षक का पद संभाला था। उदयपुर के बाद वे कोटा, अजमेर, चूरू, सिरोही, झालावाड़ और भरतपुर में एसपी और जोधपुर में डीसीपी रह चुके हैं। 2017 में पदोन्नत होने के बाद वे जयपुर इंटेलीजेंस में डीआईजी और एसीबी उदयपुर में डीआईजी रह चुके हैं।


