नई दिल्ली,(ARLive news)। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को पहली बार सेंसेक्स ने 56958 और निफ्टी ने 16951 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स 765 अंक चढ़कर 56890 पर और निफ्टी 226 अंक चढ़कर 16931 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर्स में खरीदारी हुई, जबकि 4 शेयर्स में गिरावट रही। बीएसई पर 3497 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 2215 शेयर्स बढ़त के साथ और 1096 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए।
एनएसई पर आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जिसमें मेटल, बैंकिंग, ऑटो और फार्मा शेयर्स में खरीदारी देखने को मिली। इसी के साथ भारती एयरटेल 5.02% की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना।


