नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित की गई एक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा स्थित बालासोर में किया गया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने करीब 150 किमी का सफर पूरा किया। इस मिसाइल में इंडीजिनीयस क्रूज इंजन लगा है।
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भविष्य में इस मिसाइल के और भी परीक्षण किए जाएंगे। इस मिसाइल का परीक्षण में खरा उतरना चीन और पाकिस्तान दोनों के ही लिए खतरे की घंटी है। इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है।
इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है। इससे दो दिन पहले डीआडीओ ने पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था।


