AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वृद्धा की पेंशन दिलवाने की एवज में सहायक लेखाधिकारी 10000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
August 2, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrests assistant accounts officer for taking bribe in collectorate


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने सोमवार को कलेक्ट्री स्थित कोष कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी (प्रथम) राजेश खंडेलवाल को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक लेखाधिकारी राजेश खंडेलवाल यह राशि वृद्धा की 12 महीने की पेंशन बनवाने के नाम पर ले रहा था और 2 हजार रूपए पूर्व में वृद्धा के बेटे से ले चुका था।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि गोगुंदा निवासी यासीन खान ने एसीबी कार्यालय में कलेक्ट्री स्थित कोष कार्यालय ग्रामीण के सहायक लेखाधिकारी (प्रथम) राजेश खंडेलवाल के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि प्रार्थी की मां हुसैना बानों की 12 महीने की पेंशन बननी है, पेंशन और एरियर का कुल भुगतान 2 लाख 10 हजार रूपए है। पेंशन की फाइल प्रोसेस करवाने और पिछले 12 महीने का एरियर भुगतान करवाने की एवज में सहायक लेखाधिकारी राजेश खंडेलवाल ने 12 हजार रूपए रिश्वत मांगी है।

एसीबी टीम ने सत्यापन करवाया तो शिकायत की पुष्टि हुई और सत्यापन के दौरान आरोपी राजेश खंडेलवाल ने प्रार्थी से 2000 रूपए ले लिए। रिश्वत राशि के बचे हुए 10 हजार रूपए लेने के लिए राजेश खंडेलवाल ने आज प्रार्थी को रूपए लेकर कलेक्ट्री स्थित कार्यालय बुला लिया। इस पर एसीबी टीम भी कलेक्ट्री पहुंच गयी। जैसे ही सहायक लेखाधिकारी राजेश खंडेलवाल ने प्रार्थी से रिश्वत राशि के 10 हजार रूपए लिए, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों धरदबोचा।

एसीबी टीम : एसीबी डीएसपी राजेंद्र मीणा, इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण सिंह, हेडकांस्टेबल रमेशचंद्र, कांस्टेबल टीकाराम ने इस ट्रेप कार्यवाही को किया है।

Tags: acb trapar live newsassistant account officer trapped with bribeudaipur ACBudaipur assistant account officer trappedudaipur collectorateudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .