Site iconSite icon AR Live News

टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भारत की बेटियां रच रहीं इतिहास : अब तक तीन मैडल भारत के नाम, जीत की ओर बढ़ती बेटियां

tokyo olympics update india women hockey team created historytokyo olympics update india women hockey team created history

tokyo olympics में इस बार भारत की बेटियां इतिहास रच रही हैं, अब तक हुए खेलों में बेटियां ही मैडल लेकर आयी हैं और जीत की ओर बढ़ती जा रही हैं। आज सोमवार को टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने भी इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1.0 से हराकर पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस हॉकी मैच में गुरजीत कौर का गोल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि हॉकी को भी नई वॉल मिल गई है। भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड को अकेले संभाले रखा और उन्हें कोई गोल नहीं करने दिया।

रविवार को पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में चीन की बिंग्जियाओ को हराकर ब्रॉन्ज जीता और ओलिंपिक में सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों मैडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गयी हैं। सिंधु ने रियो ओलिंपिक 2016 में सिल्वर और अभी हो रहे टोक्यो ओलिंपिक 2021 में ब्रॉन्ज मैडल जीता है।

इसस पहले tokyo olympic में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मैडल जीत कर भारत के लिए मैडल लाने की शुरूआत की, तो बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचकर मैडल पक्का चुकी हैं। हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया ने दो दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते समय तीन गोलकर हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था।

Exit mobile version