AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अंतर्राज्जीय चेन स्नैचिंग गिरोह ने 80 से अधिक वारदातें कबूलीं : 4 चेन स्नैचर और खरीददार सुनार गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
July 27, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest chain snatching gang for 80 above chain snatching


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। पुलिस ने उदयपुर सहित राज्य के अलग-अलग जिलों और एमपी में चेन स्नैचिंग की वारदातें करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। उदयपुर पुलिस ने गिरोह के चेन स्नैचर बदमाश ही नहीं, बल्कि लूटी हुई चैन को खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

चेन स्नैचर के खिलाफ उदयपुर पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है, क्यों कि गिरफ्तार हुए चेन स्नैचरों में 5 साल में चेन स्नैचिंग की 80 से अधिक वारदातें करना कबूला है। इस अंतर्राज्जीय गिरोह ने ज्यादातर वारदातें, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा और मध्यप्रदेश के जिलों में की हुई हैं।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि गिरोह के सभी बदमाश भीलवाड़ा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। चेन स्नैचिंग के आरोप में भीलवाड़ा के प्रतापनगर निवासी लोकेशपुरी गोस्वामी पुत्र गोपालपुरी गोस्वामी, रायला निवासी प्रेम पुत्र मांगीलाल चौधरी, सुभाषनगर निवासी दीपक पुत्र सोहनलाल नायक और प्रतापनगर निवासी मोहित उर्फ लक्की प्रजापत पुत्र भैरूलाल सहित लूट की चैन का खरीददार सुनार रायला निवासी विनोद सोनी पुत्र भगवतीलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गत दिनों लूटी गयी चेन और लूट में उपयोग करने वाली अपाचे बाइक बरामद की है।

बदमाश जिस शहर में जाते एक के बाद एक चेन स्नैचिंग करते और फिर शहर छोड़ देते

एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि आरोपियों ने 2017 से अब तक 80 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। बदमाश अपाचे बाइक पर लूट के इरादे से निकलते। अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर शहर में आते, एक ही दिन में एक के बाद एक राह चलती महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की वारदातें करते और शहर से फरार हो जाते थे। इस तरह इन बदमाशों ने एक दिन में तीन-तीन वारदातों को तक अंजाम दिया है।

राजस्थान के अलावा बदमाशों ने मध्यप्रदेश में भी वारदातें करना कबूला है। इस साल 6 मई को भूपालपुरा और 15 मई को सूरजपोल क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाला गिरोह भी यही है।

Tags: bhilwara chain snatcher gangchain snatchingchain snatching gangchain snatching in rajasthaninter state chain snatching gangudaipur chain snatcher gangUdaipur newsUdaipur Policeudaipur police arrest chain snatcher gang

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .