AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राहुल गांधी आज ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे संसद

arln-admin by arln-admin
July 26, 2021
Reading Time: 1 min read
today rahul gandhi reached parliament by tractor to support farmers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचने पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खूब चर्चा में हैं। चर्चा तो उस ट्रैक्टर की भी हो रही है जिसे अब दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया है। मानसून सत्र के कारण अति सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में धारा 144 लागू है। राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रैक्टर चलाकर आए थे, इसलिए ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए जब राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए संसद पहुंचे तो उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार थे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और श्रीनिवास बी.वी को पहले ही हिरासत में ले लिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को तुरंत ये काले कानून हटा लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। केंद्र सरकार से उनकी कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

सरकार ने जहां साफ कर दिया है कि तीनों कानून वापस नहीं लिए जाएंगे वहीं किसान कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। कांग्रेस लगातार किसानों के समर्थन में खड़ी है। किसानों के समर्थन में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में प्रदर्शन और रैलियां कर चुकी है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी संसद पहुंचे थे।

Tags: national newsRahul gandhirahul gandhi reached parliament by tractor to support farmersrahul gandhi support farmerssansad

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .