उदयपुर,(ARLive news)। स्मार्ट सिटी मिशन के 5 साल पूरे हो चुके हैं। इस बार राजस्थान में चारों शहर टॉप 30 रैंक में आए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राजस्थान की चारों स्मार्ट सिटी उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर ने टॉप 30 में रैंक हासिल की है। वहीं मिशन कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ काम करने के लिए राजस्थान ने आंध्र व गुजरात से अधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान पाया।
100 स्मार्ट सिटी की रैकिंग में झीलों की नगरी उदयपुर ने पहली बार टॉप-5 में जगह बनाकर 5वीं रैंक हासिल की है। कोटा 10वें, अजमेर 22वें एवं जयपुर 28वें स्थान पर रहा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि कोरोनाकाल में भी विकास कार्यों की गति बनाए रखने से प्रदेश पहला स्थान पा सका।
उदयपुर में स्मार्ट सिटी के कार्य प्रगतिरत
उदयपुर में जलापूर्ति, सीवरेज, भूमिगत डक्टिंग का कार्य, आयड रिवरफ्रन्ट का सौन्दर्यीकरण, स्मार्ट रोड, कई जगह पार्किंग कार्य, ठोस कचरा प्रबंधन के लिए स्मार्ट उपकरणों खरीदे हेरिटेज कंजर्वेशन के कार्य हुए है और अभी भी प्रगतिरत हैं। जिससे उदयपुर ने 5-वीं रैंक हासिल की।


