AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डॉक्टर्स डे : पीएम मोदी ने कहा कोरोना काल में डॉक्टरों की सेवा बेमिसाल, राहुल गांधी, केजरीवाल ने कहा चिकित्सकों का कर्ज ताउम्र नहीं चुकाया जा सकता

arln-admin by arln-admin
July 1, 2021
Reading Time: 1 min read
on national doctors day india salutes all health workers


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। नेशनल डाॅक्टर्स डे पर आज 1 जुलाई गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए देशवासियों की तरफ से डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि डॉक्टरों को हमेशा ईश्वर के रूप में देखा जाता है। देश इस समय कोरोना से जंग लड़ रहा है और ऐसे समय में डॉक्टरों की सेवा बेमिसाल है। कोरोना के कारण कई डॉक्टरों की भी मौत हुई। इसके बावजूद कोरोना काल में डाॅक्टर्स ने लाखों लोगों की जान बचाई।

भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा नेशनल डॉक्टर्स डे पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस स्वास्थ्य क्षेत्र पर है। देश में तेजी से एआईआईएमएस खोले जा रहे हैं। इस साल हेल्थ सेक्टर के लिए दो लाख करोड़ रुपए से भी अधिक बजट आवंटन किया गया। नए मेडिकल कॉलेज बनाएं जा रहे हैं, आधुनिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है।

चिकित्सक बीएन रॉय का जन्मदिन पर उनकी याद में मनाया जाता है डाॅक्टर्स डे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डाॅक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए लोगों का जीवन बचाने के लिए आभार जताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान दिन-रात लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों का कर्ज ताउम्र नहीं चुकाया जा सकता।

गौरतलब है कि देश हर साल पहली जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक बीएन रॉय का जन्म हुआ था और उन्हीं की याद में यह मनाया जाता है।

Tags: arvind kejriwalhealth workersindia salutes all health workersnational doctors dayPM Narendra modiRahul gandhi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .