महिला के वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं
जयपुर,(ARLive news)। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण तीसरी लहर के जल्दी आने की आशंकाएं जताई जा रही है। महाराष्ट्र सहित देश के 11 राज्यों में पाए गए 48 से अधिक कोरोना संक्रमितों में “डेल्टा प्लस” वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच शुक्रवार को राजस्थान में भी कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला केस मिला है। वैज्ञानिक अभी तक डेल्टा प्लस वेरिएंट को ज्यादा घातक और संक्रामक मान रहे हैं, हालां कि इस वेरिएंट को लेकर स्टडी लगातार हो रही हैं।
चिकित्सा विभाग के अनुसार बीकानेर की 65 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। महिला की रिपोर्ट आते ही बीकानेर चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया।
खास बात यह है कि महिला के कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। हालांकि की कोरोना संक्रमित होने के बाद भी उनकी हालत स्थिर है।
कांटेक्ट हिस्ट्री पता कर सभी की करेंगे जांच
बीकानेर सीएमएचओ ने बताया कि महिला की कोरोना जांच करवाई थी, जो पॉजिटिव आयी। महिला से बातचीत की गई तो पता चला कि उनके वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है। अन्य लक्षणों से भी कुछ सन्देह हुआ। इस पर वेरिएंट की जांच के लिए महिला के सैंपल दिल्ली भेजे गए। जांच रिपोर्ट में महिला के कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
पड़ताल की जा रही है कि महिला कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की चपेट में कैसे आयी है। उसकी पिछले 15 दिनों की पूरी कांटेक्ट हिस्ट्री पता कि जा रही हैए कि संक्रमित होने से 15 दिन पहले वह किससे मिली और कहां कहां गयी। कांटेक्ट हिस्ट्री के सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।


