AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रिश्वत मामले में 9 महीने से फरार पूर्व सरपंच गिरफ्तार: एसीबी ट्रेप के दौरान फरार हो गया था आरोपी

arln-admin by arln-admin
June 17, 2021
Reading Time: 1 min read
acb arrests banswara former sarpanch in bribe case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ग्राम पंचायत चोपासाग पंचायत समिति गढी जिला बांसवाडा के पूर्व सरपंच (हाल सरपंच पति) को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। सीसी निर्माण कार्य के बकाया भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। 19 अक्टूबर 2020 को ट्रेप कार्रवाई के दौरान फरार हो गए थे।

एसीबी प्रतापगढ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोवर्धन लाल ने बताया कि परिवादी लक्ष्मण सिंह निवासी कुमजी का पारडा तहसील गढी जिला बांसवाडा ने 24 अगस्त 2020 को एसीबी कार्यालय बांसवाडा में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राम पंचायत चौपासाग जिला बांसवाडा के पूर्व सरपंच (हाल सरपंच पति) हरिलाल मकवाना एवं ग्राम विकास अधिकारी अशोक भट्ट परिवादी द्वारा करवाये गये सीसी निर्माण कार्य के बकाया 2 लाख रूपये का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

दो लाख रूपए के भुगतान पर 15000 ले चुके थे, 40 हजार रूपए और मांग रहे थे आरोपी

एसीबी कार्यालय बांसवाडा द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। 25 अगस्त 2020 को सत्यापन के दौरान 15000 रूपये रिश्वत राशि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी अशोक भट्ट ने ली थी एवं 7 सितंबर 2020 को दोबारा आरोपी ग्राम विकास अधिकारी अशोक भट्ट एवं सरपंच पति हरिलाल मकवाना द्वारा आपस में मिलीभगत कर 40 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई।

इसके बाद एसीबी ने 19 अक्टूबर 2020 को ट्रेप कार्यवाही के दौरान आरोपी अशोक भट्ट को 15000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लेकिन आरोपी सरपंच पति हरिलाल मकवाना ट्रेप कार्यवाही की भनक लगने से फरार हो गया था, जिसे आज करीब 9 महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।

Tags: acbacb arrests banswara former sarpanch in bribe caseACB Rajasthanbanswara bribe casebaswara newspratapgarh acbsarpanch trap

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .