AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मामूली अनबन होने पर सगी बहन ने अपनी दो बहनों के साथ करवा दिया सामूहिक दुष्कर्म

arln-admin by arln-admin
June 5, 2021
Reading Time: 1 min read
two sisters gang rape case in jaipur 6 accused arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरोपी बहन, दो युवक और तीन किशोर गिरफ्तार

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने शनिवार को दो बहनों के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शर्मनाक यह है कि आरोपी कोई और नहीं उन दो पीड़ित बहनों की सगी बहन ही निकली, जिसने मामूली अनबन के चलते आरोपी युवकों का इस घटना में साथ दिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि 1 जून को प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू की। सामूहिक दुष्कर्म की घटना में सगी बहन सहित दो युवकों और तीन किशोरों के शामिल होने का पता चला। इस पर पुलिस ने पीड़िताओं की आरोपी सगी बहन सहित दुष्कर्म के आरोपी युवक करौली हाल वीआईटी रोड जगतपुरा निवासी दयाराम मीणा और रविन्द्र उर्फ गोलू मीणा को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दुष्कर्म में शामिल तीन किशोरों को भी डिटेन किया है।

फेसबुक पर अनबन हुई तो युवकों ने पीड़िताओं से लिया बदला

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पीड़िता के फेसबुक से उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे काॅल कर बात की थी। इस दौरान आरोपियों से पीड़िता की कहासुनी हो गयी थी। पीड़िता को सबक सिखाने के लिए आरोपियों ने उसकी सगी बहन के बॉयफ्रेंड दयाराम से सम्पर्क किया और पीड़िताओं का पता लगाया। आरोपियों ने घटना में पीड़िता की सगी बहन को भी शामिल किया।आपसी अनबन के चलते सगी बहन और उसका बाॅयफ्रेंड आरोपियों के साथ शामिल भी हो गए।

पीड़िताओं के बारे में सगी बहन ने ही आरोपियों को पूरी जानकारी दी। बहन और उसके बाॅयफ्रेंड से जानकारी लेकर चारों आरोपी पीड़िताओं के प्रतापनगर स्थित घर पहुंचे। जबरन घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर पीड़िताओं के साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर जबरन बाइक पर बैठाकर साथ लेकर गए। आरोपी दोनों पीड़िताओं को किसी अनजान कमरे पर ले गए और दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को उनके कमरे पर वापस छोड़ गए और किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

Tags: accused arrest of two sisters gang rapejaipur newstwo sisters gang rape casetwo sisters gang rape in jaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .