उदयपुर,(ARLive news)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को जीबीएच अमेरिकन हाॅस्पीटल और बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हाॅस्पीटल कैंपस में पौधरोपण हुआ। ग्रुप डायरेक्टर डाॅ. आनंद झा, डायरेक्टर डाॅ. सुरभि पोरवाल, मेडिकल काॅलेज के पैटर्न एवं वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ. एसके कौशिक, डीन डाॅ. विनय जोशी आदि ने पौध रोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर डाॅ. आनंद झा ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि कोरोना काल में हर व्यक्ति ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा और जाना है। हर व्यक्ति पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है। कैंपस में सभी विभागध्यक्षों के साथ उनके अधीनस्थों ने पहुंचकर विभागीय स्तर पर पौधरोपण अभियान किया।


