उदयपुर,(ARLive news)। जलदाय विभाग (PHED) की टीम शुक्रवार को झाड़ोल के मानसी वाकल पहुंची। राजस्थान में 20 जून के बाद मानसून आने के फोरकास्ट के बाद जलदाय विभाग और सिंचाई विभाग तैयारियों में जुटा है। सभी झील-तालाब और बांधों के गेट चेक किए जा रहे हैं।
इसी के तहत शुक्रवार को टीम झाड़ोल क्षेत्र के मानसी वाकल पहुंची। वहां एक-एक कर तीनों गेट खोलकर पानी छोड़ा गया और तकनीकी स्तर पर इसे चेक किया गया। जलदाय विभाग सहायक अभियंता ललित जोशी ने बताया कि झाड़ोल उपखंड अधिकारी गुंजन सिंह, तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मानसी वाकल गोराणा के मानसून पूर्व रखरखाव व गेट टेस्टिंग हेतु गेट खोल कर चेक किये गए।


