AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

थाने में युवक की संदिग्ध मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाने की जीप फूंकी, शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया

arln-admin by arln-admin
May 13, 2021
Reading Time: 1 min read
man dies in police custody in tonk rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोंक,(ARLive news)। टोंक जिले के दत्तवास थाने में बीती रात जगसरा गांव के एक युवक की संदिग्ध मौत पर गांव वालों ने बवाल मचा दिया। गुस्साए लोगों ने थाने पर खड़ी जीप में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ओम प्रकाश ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि जगसरा निवासी भवानी शंकर पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा ने बुधवार रात को रिपोर्ट दी कि उसका भाई पप्पू मीणा शाम को बाइक से गांव के बाहर जा रहा था। पप्पू मीणा अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने पप्पू मीणा, शराब ठेकेदार भरतसिंह, घनश्याम, जगदीश, कालू को अवैध शराब के साथ पकड़ा और केस दर्ज करने के लिए थाने में लाए थे। थाने में पप्पू को जोर-जोेर से खांसी होने के साथ खून की उल्टियां हुई और करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि मृतक पप्पू के भाई ने तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया। इसकी जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवार ने गुरुवार दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। परिवार का आरोप है कि अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मुआवजा नहीं दिए जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देने की चेतावनी दी।

Tags: man dies in police custodyman dies in police custody in tonk rajasthanpolice custodyrajasthan tonk newstonk newstonk rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .