Home

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पाॅजिटिव : पत्नी के संक्रमित होने के बाद करवायी थी जांच

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। गुरूवार को अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी। इस पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है।

बुधवार को अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। इसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी टेस्ट करवाया था। आज उनकी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आयी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, इसलिए खतरा कम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। उन्होंने फरवरी में पहला और मार्च के आखिर में दूसरा डोज लिया था। डाॅक्टर्स के अनुसार वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना संक्रमित होने के बावजूद खतरा कम हो जाता है।

arln-admin

Recent Posts

करौली में दिखा चीता : कूनो अभ्यारण्य से पहुंचा राजस्थान

करौली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के करौली के मंडरायल डांग क्षेत्र के सिमारा गांव में चीता…

1 day ago

राजस्थान के 10 जिलों में बढ़ रहे लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के मामले

चूहों से इंसानों में फैलती है बीमारी जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी ने…

1 day ago

राजस्थान में लू चलने की चेतावनी

पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज हो सकता उदयपुर, (एआर लाइव…

1 day ago

सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटाया

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से लगा बैन हटा दिया…

1 day ago

अडाणी ग्रुप की छह कंपनियों को सेबी ने दिया कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज सहित 6 कंपनियों को…

2 days ago

राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन

एआर लाइव न्यूज। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया। इस…

2 days ago