AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना अपडेट: राजस्थान में आज रिकाॅर्ड 121 संक्रमितों की मौत: जोधपुर में 22, जयपुर में 21 और उदयपुर में 14 संक्रमितों ने दम तोड़ा

arln-admin by arln-admin
April 27, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan corona death record 121 died in one day on 27 april 2021


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। आज मंगलवार को राजस्थान में अब तक के सर्वाधिक 121 कोरोना संक्रमितों की एक दिन में मौत हुई है। जबकि सोमवार को 84 संक्रमितों की मौत हुई थी। एक दिन में मृतकों की संख्या का इस कदर बढ़ना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि भयभीत करने वाला भी है। सरकार द्वारा किए जा रहे सभी प्रयासों के बावजूद संक्रमितों और मृतकों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है।

मंगलवार को हुई 121 मौतों में सर्वाधिक जोधपुर में 22, जयपुर में 21 और उदयपुर में 14 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। आज राज्य में 16089 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे एक्टिव केस डेढ़ लाख से पार जाकर 1 लाख 55 हजार 182 हो गए हैं। वहीं आज राज्य में 7426 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

हर जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1000 से अधिक

आज सर्वाधिक जयपुर में 3289, जोधपुर में 1924, अलवर में 1358 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण इस कदर फैल रहा है कि राज्य के हर जिले में आज 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं और छोटे से छोटे हर जिले में एक्टिव केस की संख्या 1000 से अधिक निकल गयी है।
उदयपुर जिले में आज 2647 लोगों की कोरोना जांच में 881 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं 1012 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। जिले में आज 14 संक्रमितों की मौत हो गयी है। 881 संक्रमितों में 633 शहरी क्षेत्र और 248 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या 11 हजार 119 हो गयी है।

rajasthan corona death record 121 died in one day on 27 april 2021
rajasthan corona death record today 121 covid patient died in one day on 27 april 2021
Tags: 121 died in one day on 27 april 2021 in rajasthanjaipur corona death tolljodhpur corona death recordrajasthan corona death recordrajasthan corona updatetoday 121 covid patient dies in rajasthantoday 14 corona positive died in udaipurudaipur corona death tolludaipur corona updateudaipur covid death record

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .