उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में बेकाबू हुए कोरोना ने अब तक के कोरोना काल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज रविवार को पहली बार 1001 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब तक उदयपुर में कभी भी संक्रमितों की संख्या 1000 तक नहीं पहुंची थी, लेकिन आज 1001 संक्रमितों के आने से प्रशासन राज्य सरकार की ओर कुछ सख्त निर्णयों के लिए देख रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना नियंत्रण को लेकर रिव्यू बैठक कर रहे है। संभावना है कि इस बैठक के बाद सरकार उन जिलों के लिए कुछ सख्त कदम उठा सकती है, जहां कोरोना नियंत्रण के बाहर निकल चुका है।
उदयपुर में आज 1001 संक्रमितों में 748 शहरी क्षेत्र और 253 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले में 7887 एक्टिव केस हो गए है। उदयपुर में आज 5 संक्रमितों की मौत हुई है।


