जयपुर,(ARLive news)। देशभर में जहां कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है, वहीं जयपुर के कांवटिया हाॅस्पिटल से कोरोना वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है। कावंटिया अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन ने शास्त्री नगर थाने में वैक्सीन की 320 डोज चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवायी है।
जानकारी के अनुसार जयपुर कावंटियां अस्पताल से को-वैक्सिन की 320 डोज चोरी हुई हैं, पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 12 अप्रैल को वैक्सीन की डोजेज सेंटर को मिली थीै। 12 तारीख को ही शाम को स्टॉक चेक किया गया तो, 320 डोज कम मिली। 2 दिन अस्पताल कमेटी ने मामले की जांच की और उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।


