AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जेएलएन हाॅस्पिटल के न्यूरो सर्जरी मेल वार्ड में लगी आग, परिजनों ने अपने मरीज को उठाकर वहां से निकाला और बचाई जान

arln-admin by arln-admin
April 8, 2021
Reading Time: 1 min read
fire in neurosurgery ward jln hospital ajmer


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अजमेर,(ARLive news)। अजमेर में संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में गुरुवार सुबह न्यूरो सर्जरी मेल वार्ड में अचानक आग लग गई। हादसे के समय भर्ती 8 मरीज व उनके परिजन मौजूद थे, उन्होंने वार्ड से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में अस्पताल के कर्मचारियों और दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग से वायरिंग, वार्ड में रखी दवाएं व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग का कारण वार्ड में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के न्यूरो सर्जरी मेल वार्ड में गुरुवार करीब सुबह 4 बजे एसी में एक धमाका हुआ और आग लग गई। जिसके बाद वार्ड में धुआं फैल गया और वायरिंग जल कर पिघलने लगी। इस बीच वहां भर्ती मरीज व उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन अपने मरीजों को उठाकर ले जाने लगे, बाद में इन मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया।

अस्पताल कार्मिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया,इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण यहां रखे उपकरण, दवाईयां व अन्य सामान जल गया, हालांकि आग से कोई जन हानि नहीं हुई।

मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने कोई मदद नहीं की। यहाँ तक कि घटना के तीन घंटे बाद तक अस्पताल के चिकित्सक व जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आए।

Tags: ajmer newsfire in jln hospital ajmerfire in neurosurgery ward jln hospital ajmerJLN Hospitaljln hospital ajmer

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .