AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सिरोही एसीबी ने जालोर आबकारी निरीक्षक को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
March 13, 2021
Reading Time: 1 min read
acb arrest jalore excise inspector for taking 7000 rs bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालोर,(ARLive news)। जिले के सिरोही में एसीबी ने शनिवार को जालोर जिले के आबकारी निरीक्षक को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने यह राशि शराब की दुकान से मासिक बंधी के रूप में ली थी।

एसीबी सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भागली सिंधलान, पुलिस थाना कोतवाली जालोर निवासी वागसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिले के डूडसी गांव में उसकी शराब की दुकान है। आबाकारी निरीक्षक सवाईसिंह शराब ठेके को बिना किसी रूकावट के निर्वाध/ सुचारू संचालन करने देने की एवज में उससे 5000 रुपये मासिक बन्धी के हिसाब से जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक 3 माह के 15000 रुपये मांग रहा है।

एसीबी द्वारा 12 मार्च को शिकायत का सत्यापन करने के समय आरोपी ने 8000 रू. प्राप्त किए। जिसके बाद एसीबी की टीम ने 13 मार्च शनिवार को ट्रेप कार्रवाई का आयोजन किया। आबाकारी निरीक्षक सवाईसिंह ने शेष राशि 7000 रुपये लेकर परिवादी को आबकारी थाना जालोर में स्थित स्वयं के कार्यालय (प्रहराधिकारी) बुलाया।

जैसे ही निरीक्षक ने रुपये लेकर गिनकर अपने पहने हुए लोअर के बांये साईड की जेब में रखे। तभी परिवादी के इशारा करने पर मौके पर पहुंची एसीबी की टीम को देखकर आरोपी ने रुपये हवालात में फर्श पर बिछी चटाई के नीचे छुपा दिये। इसके बाद एसीबी ने आरोपी निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, और उससे 7000 रुपये भी बरामद कर लिए।

Tags: acbacb arrest excise inspector for taking bribebribe caseExcise departmentExcise Inspectorrajasthan acb

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .