AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों व राहगीरों को टक्कर मारी, एक की मौत, 7 घायल

arln-admin by arln-admin
March 8, 2021
Reading Time: 1 min read
over speed car accident 1 man die or 7 injured


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डूंगरपुर,(ARLive news)। नेशनल हाईवे-8 पर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सोमवार को पंचायत समिति के सामने ऑटो रिक्शा, कार समेत तीन वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारी। हादसे में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार सवार एक महिला और पुरुष सहित 7 लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बिछीवाड़ा, डूंगरपुर व गुजरात के अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर सोमवार को करीब 120 की रफ्तार से एक कार उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सबसे पहले हाइवे के पास ड्रेन पर ऑटो रिक्शा टकराई। इसके बाद कार ने सर्विस लेन पर आकर वहां खड़ी मैक्स जीप व कार को टक्कर मारी। हादसे में देवपुरा निवासी 21 वर्षीय अरविंद पुत्र जीवा डिण्डोर की मौके पर ही मौत गई।

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार सवार अहमदाबाद निवासी धुल पुत्र विजय और एक महिला फैनी पुत्री केतन कुमार घायल हो गए। इनके अलावा हादसे में बिछीवाड़ा खाखरा फला निवासी हरीश पुत्र शंकरलाल कलासुआ, झिझवां निवासी ईश्वर पुत्र लालजी, आमझरा निवासी राजेंद्र पुत्र जीवा बोड़ात, बिछीवाड़ा खाखरा फला निवासी सुनीता पुत्री कन्हैयालाल कलासुआ, आमझरा निवासी विजय पुत्र राजू घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: accidentcar accidentOver Speed Carover speed car hits vehicle and pedestrianudaipur latest news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .