AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह- पैंगोंग को लेकर दोनों देशों में समझौता हुआ है और सेनाएं पीछे हटेंगी

arln-admin by arln-admin
February 11, 2021
Reading Time: 1 min read
rajnath singh on pangong lake in rajya sabha


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में LAC विवाद पर कहा कि चीन के साथ फिलहाल बातचीत जारी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने चीन की हर हरकत का जवाब दिया है। सिंह ने राज्यसभा में बताया कि भारत ने चीन पर पीछे हटने का दवाब डाला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पैंगोंग लेक को लेकर चीन से समझौता हुआ है। आपसी समझौते से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी।

राजनाथ सिंह कहा कि भारत और चीन दोनों ने तय किया है कि जो निर्माण अभी तक किया गया उसे हटा दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि चीन द्वारा पिछले साल भारी संख्या में गोला-बारूद इकट्ठा किया गया था और हमारी सेनाओं ने चीन के खिलाफ उपयुक्त जवाबी कार्रवाई की थी। सितंबर से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ बातचीत की। राजनाथ ने कहा कि LAC पर यथास्थिति करना ही हमारा लक्ष्य है।

चीन पैंगोंग के फिंगर 8 के बाद ही अपनी सेनाओं को रखेगा

रक्षा मंत्री बोले कि चीन ने 1962 के वक्त से ही काफी हिस्से पर कब्जा किया है। राजनाथ ने ऐलान किया कि पेंगोंग के नॉर्थ और साउथ बैंक को लेकर दोनों देशों में समझौता हुआ है और सेनाएं पीछे हटेंगी। चीन पैंगोंग के फिंगर 8 के बाद ही अपनी सेनाओं को रखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन जवानों ने इस विवाद के बीच अपनी जान गंवाई है उन्हें देश हमेशा सलाम करेगा, पूरा सदन देश की संप्रभुता के मुद्दे पर एक साथ खड़ा है।

पिछले साल जून में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों की सेनाएं भारी-भरकम अस्त्र-शस्त्रों के साथ अत्यधिक ऊंचाई पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो गई थीं। दोनों पक्षों ने बड़ी संख्या में टैंक और बख्तरबंद वाहनों की तैनाती कर दी थी। गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे, जबकि चीन ने अपने हताहत सैनिकों की संख्या का खुलासा अब तक नहीं किया है।

Tags: rajnath singhrajnath singh in rajya sabharajnath singh on pangong lakerajnath singh on pangong lake in rajya sabharajya sabha

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .