उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र के मगवास गांव में नेशनल हाईवे 58 पर शुक्रवार रात एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जीप में सवार जोधपुर निवासी युवक जगरूप और नवज्योत की मौत हो गई है। वहीं दौसा जिले के रहने वाले युवक केशव को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ोल पहुंचाया गया। तीनों युवक टेलीकाॅम कम्पनी के कर्मचारी थे।
बताया जा रहा है कि बोलेरो जीप एक निजी टेलीकॉम कंपनी की थी। इसमे सवार नेटवर्क के कर्मचारी शराब पार्टी कर झाड़ोल से फलासिया की ओर आ रहे थे। तेज स्पीड में होने से चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा और गाड़ी एक छोर से दूसरे छोर की तरफ जा कर पलट गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।


