AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्य और देश में बंद का रहा मिला-जुला असर, शाम 7 बजे अमित शाह की किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग

arln-admin by arln-admin
December 8, 2020
Reading Time: 1 min read
bharat band in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान,(ARLive news)। कृषि कानून के खिलाफ राजस्थान सहित देश में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखायी दिया। दिल्ली बाॅर्डर सिंधु सीमा पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज लगातार 13वें दिन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है। गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 7 बजे किसानों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करेंगे।

राजस्थान में मंडियां बंद रहीं, सामान्य बाजार खुले

बंद के समर्थन में प्रताप सिंह खाचरियावास ट्रेक्टर लेकर निकले

उदयपुर, जयपुर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले बंद में अनाज, फल-फूल-सब्जी मंडियां बंद रहीं, इसके अलावा कई अन्य व्यापारियों ने भी दुकानों बंद रखीं। हालां कि उदयपुर, जयपुर के मुख्य बाजार परकोटे के बाजार सुबह 11-12 बजे खुल गए। राजस्थान में जयपुर, उदयपुर सहित कुछ डिपो पर रोडवेज बसों का चक्का जाम रहा।

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर बंद के लिए बाजारों में निकले और जहां भी दुकानें खुली दिखी उसे बंद करवाया। सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास खुद ट्रेक्टर लेकर निकले और बाजार बंद करवाए। हालां कि व्यापारियों ने कुछ देर बाद ही दुकानें खोल लीं।

इधर जब भाजपा मुख्यालय पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, तो उनकी एबीवीपी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। उदयपुर में भी बंद का असर मंडियों के अलावा कहीं देखने को नहीं मिला। बापू बाजार, धान मंडी सहित मुख्य बाजार सुबह 11 बजे के बाद हर दिन के रूटीन के अनुसार खोली गयीं।

अन्य राज्यों में भारत बंद का असर

बंद के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा में ट्रेनों को रोका गया। इसके कारण कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित है। तेलंगाना के कामरेड्डी में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अपना समर्थन दे रहे हैं। एक बस चालक ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई है। उनके साथ जाते हुए हम आरटीसी के कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं। किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए’।

पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों ने आज किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में, कोलकाता के जादबपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रेन को रोक दिया।

बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर पटना में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। भारत बंद के मद्देनजर बिहार सरकार ने सभी एसपी को आदेश दिया है कि यदि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करें, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।

महाराष्ट्र के पुणे में ‘भारत बंद’ के दौरान एपीएमसी का बाजार खुला है। एक स्थानीय व्यापारी सचिन पयगुडे कहते हैं, ‘हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। लेकिन हमने आज बाजार खुला रखा है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले कृषि उत्पादों को स्टोर किया जा सकता है वरना वे वे सड़ जाएंगे। इन्हें कल ही बेचा जाएगा’।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा, ‘टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा किसी भी तरह की ट्रैफिक गतिविधि के लिए बंद हैं। बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है। दौराला, कापसहेड़ा, राजोखरी एनएच-8, बिजवासन/बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा की सीमाएं हरियाणा जाने के लिए खुली हैं।

Tags: #BharatBand#BharatBandInRajasthan#FarmersAgitationAgainstAgricultureLaw#FarmersBharatBandInRajasthanBharatBand

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .