AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर को कोरोना वैक्सीन मिली तो पहले चरण में चार श्रेणी के लोगों को लगेगी वैक्सीन..कलेक्टर ने सर्वे के दिए निर्देश

arln-admin by arln-admin
December 3, 2020
Reading Time: 1 min read
corona vaccine will use in four groups in first phase in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने गुरुवार को कोरोना वेक्सीन के प्रबंधन कार्य के लिए गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली और योजना बनाकर इस कार्य को अंजाम देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर देवड़ा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में चार प्रकार श्रेणियों के हायर रिस्क वाले व्यक्तियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके तहत पहले ग्रुप में हेल्थ केयर वर्कर्स, दूसरे ग्रुप में पुलिस, सेना, नगर निकाय कार्मिक सहित विभिन्न अधिकारी-कार्मिक, तीसरे ग्रुप में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा चौथे ग्रुप में 50 वर्ष से कम आयु के वे लोग जो सहरुग्णता की श्रेणी में आते हैं, उनका वेक्सीनेशन किया जाएगा। टास्क फोर्स संयोजक व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने विभागीय तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

तीसरे व चौथे ग्रुप के लोगों के लिए सर्वे के निर्देश

बैठक में कलेक्टर चिकित्सा विभागीय अधिकारियों से राज्य सरकार के निर्देशानुसार चारों समूह के तहत चिह्नीत लोगों व इनकी संख्या के बारे में पूछा और निर्देश दिए कि पहले व दूसरे समूह के लोग सरकारी कार्मिक हैं, ऐसे में तीसरे और चौथे समूह के लोगों का चिह्नीकरण जरूरी है। उन्होंने इसके लिए टीम बनाकर सर्वे करने और सूची तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने सर्वे के लिए प्रारूप तैयार करने व इसके लिए सरकारी कार्मिकों के माध्यम से 7 दिनों में सर्वे करवाने को कहा।

बैठक में जिला परिषद सीईओ डॉ. मंजू, यूआईटी से वारसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार, आरएनटी प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, सीएमएचओ डॉ0 दिनेश खराड़ी, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. अक्षय व्यास, नगरनिगम उपायुक्त अनिल शर्मा,एसीईओ शैलेश सुराणा सहित टास्क फोर्स के सदस्य मौजूद थे।

Tags: #CoronaVaccine#CoronaVaccineInUdaipur#CoronaVirus#UdaipurCollectorChetanDevda#UdaipurCoronaVaccine

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .