उदयपुर,(ARLive news)। भाजपा एमएलए राजसमंद की दीदी किरण माहेश्वरी के निधन के बाद आज मंगलवार सुबह उन्हें अंतिम विदाई दी गयी। कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत पार्थिव देह को घर से रानी रोड श्मशान घाट तक ले जाया गया, जहां बेटे प्रशांत ने मुखाग्नि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सुबह किरण माहेश्वरी के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया।
पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, उदयपुर विधायक गुलाब चंद कटारिया सहित उदयपुर के अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता किरण माहेश्वरी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अंतिम विदाई दी।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा स्वण् किरण जी ने सदैव समाज हित में कार्य किया। आस लिए आया कोई भी व्यक्ति उनके घर से निराश नहीं लौटा। उनके निधन से आई रिक्तता की पूर्ति असंभव है। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हमारी स्मृतियों में वे सदैव रहेंगी।


