AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देबारी ब्रिज के पास मिट्टी में दबी मिली लाश: हत्या कर लाश फेंकने का मामला, क्षेत्र में सनसनी

arln-admin by arln-admin
November 21, 2020
Reading Time: 1 min read
dead body found in sand near dabari bridge in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साइट पर मिट्टी डालने वाले डम्पर चालक से पूछताछ जारी

उदयपुर,(ARLive news)। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के देबारी में निर्माणाधीन ब्रिज के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी में लाश दबी मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से मिट्टी खोदकर लाश निकाली गयी। लाश के गल जाने से शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस डम्पर चालक से पूछताछ कर रही है, जो साइट पर मिट्टी डालकर जाता है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह देबारी ब्रिज के कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी से एक हाथ निकला होने और तेज बदबू आने की सूचना आयी थी। लाश होने की आशंका पर लोगों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से मिट्टी की खुदायी की गयी तो एक युचक की लाश निकली है। शव 3-4 दिन पुराना होने से सड़ चुका है और शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पर कपड़े में सिर्फ अंडरबियर और बनियान ही थी। ऐसे में कोई आईडी भी नहीं मिली है।

पुलिस ने साइट पर काम करने वाले लोगों की पड़ताल की तो कोई भी अनुपस्थित नहीं मिला। ऐसे में संभावना है कि युवक की हत्या कहीं और की गयी और लाश यहां फेंकी गयी है।

हत्या कहीं और कर लाश यहां फेंकी गयी है

मामले में आगे बढ़ने के लिए पुलिस उस डम्पर चालक से पूछताछ कर रही है जो साइट पर मिट्टी डालता है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि वह मिट्टी कहां से भरता है। संभावना है कि हत्या कर आरोपियों ने शव को उसी जगह फेंक दिया हो जहां से डम्पर चालक मिट्टी भरता हो। मिट्टी के साथ लाश भी डम्पर में आ गयी और वह देबारी ब्रिज कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी के साथ पहुंच गयी। हालां कि पुलिस डम्पर चालक से अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ कर रही है।

Tags: #DeadBodyFoundInUdaipur#MurderInUdaipur#UdaipurCrimeNews#UdaipurLatestNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .